मोबाइल फोन में इस टूल की मदद से पकड़ा जाता है जासूसी करने वाला Pegasus सॉफ्टवेयर
मोबाइल फोन में इस टूल की मदद से पकड़ा जाता है जासूसी करने वाला Pegasus सॉफ्टवेयर मोबाइल वेरिफिकेशन टूलकिट (MVT) के नाम से विकसित किया गया यह टूल यूज़र को यह पहचानने में सहायता करता है कि उसके फोन पर Pegasus स्पाइवेयर ने कब्ज़ा किया हुआ है या नहीं। इजरायल स्थित NSO ग्रुप के पेगासस (Pegasus) स्पाइवेयर ने कथित तौर पर भारत सहित अन्य कई देशों में सरकारों को हजारों कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और राजनेताओं के फोन हैक करने में मदद की थी। समाचार आउटलेट्स के एक अंतरराष्ट्रीय संघ ने पिछले कुछ दिनों में टार्गेट के बारे में कुछ जानकारी दी है। हालांकि, पेगासस के जरिए लक्षित हमलों के दायरे को अभी तक परिभाषित नहीं किया गया है। इस बीच, एमनेस्टी इंटरनेशनल के शोधकर्ताओं ने एक डिवाइस विकसित किया है, जिससे आप देख सकते हैं कि आपका फोन स्पाइवेयर द्वारा टार्गेट किया गया है या नहीं। मोबाइल वेरिफिकेशन टूलकिट (MVT) के नाम से विकसित किया गया यह टूल यूज़र को यह पहचानने में सहायता करता है कि उसके फोन पर Pegasus स्पाइवेयर ने कब्ज़ा किया हुआ है या नहीं। यह Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करता है,...